Posts

Showing posts from March, 2012

To my Parents..

दिल में एक सवाल सा उठा है कहीं.. मैं खोजता हूँ जिसको क्या वो सचमुच में है कहीं.. वो जिसको हकीक़त कहते हैं.. मुझको वो अफसाना सा लगता है, हर शक्श इस जमाने का.. मुझको दीवाना सा लगता है.. महफ़िल में जब जाता हूँ.. खुद को अकेले पता हूँ.. और कभी अपनी तन्हाई में.. एक सुकून की महफ़िल लाता हूँ.. जो उनसे कहना चाहता हूँ.. वो उनके लिए बेकार है.. उनके लिए बस यही सच है.. जो दिख रहा संसार है.. फिर सोचता हूँ क्यूँ न मैं.. इस राह पे आगे बढ़ जाऊं.. जो हाल है उनका वो जाने.. उस हाल पे उनके न जाऊं.. पर मेरा जो ये जीवन है.. वो उनके बिना अधूरा है.. वो नहीं तो मैं नहीं.. यह विश्वास भी मुझे पूरा है.. मैं ढून्ढ रहा फिर भी उसको.. जो पहुंचाएगा मुझे उस पार.. उनको भी ले जाऊंगा फिर... उस स्वर्ण नगरी के द्वार.. आज वो मुझे खफा सही.. कल गीत ख़ुशी के गायेंगे.. भूलके पिछली बातों को.. हम प्रेम ध्वज लहरायेंगे.. पर जिसको मैं ढून्ढ रहा.. सच में दिल पाए कहीं.. और जिसको मैं देख रहा.. वो स्वप्न न रह जाए कहीं.. दिल में एक सवाल सा उठा है कहीं.. मैं खोजता हूँ जिसको...