मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली - ज़रुरत या राजनीति?
"आम आदमी पार्टी" की बड़ी जीत से जहाँ एक ओर कुछ लोग बहुत खुश हैं वहीँ दूसरी ओर इसके विरोधी "आप" की नीतियों को लेकर अभी भी प्रहार कर रहे हैं. ओर इनमें सबसे ज्यादा ज़िक्र मुफ्त पानी और बिलजी का हो रहा है. लोगों का कहना है कि कुछ भी मुफ्त देना गलत नीति है और क्यूंकि यह पैसा जनता का ही है जो सब्सिडी के माध्यम से दिया जायेगा, यह लोगों को सिर्फ बेवकूफ बनाना है. यहाँ सवाल यह उठता है कि क्या कुछ भी मुफ्त देना सही में एक अच्छा कदम है या यह सिर्फ लोक लुभावन राजनीति का एक हिस्सा है. आखिर अरविन्द केजरीवाल जैसे लोग बिजली और पानी सस्ते दामों में मुहैया करवाने की बात क्यूँ कर रहे हैं, यह बात कहाँ से शुरू हुई और कितनी महत्वपूर्ण है. इस बात को समझने के लिए गांधीजी की एक किताब “सर्वोदय” का ज़िक्र करना अच्छा रहेगा. सर्वोदय के हिसाब से एक सभ्य और विकसित समाज में मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति को मुहैय्या कराना पूरे समाज का उत्तरदायित्व है. इस किताब के मुताबिक, आप किसी व्यक्ति को यह कहकर पानी पीने से नहीं रोक सकते की उसके पास उस पानी को खरीदने के पैसे नहीं हैं. चाहे व्यक्ति अमी...