Posts

Showing posts from September, 2016

भ्रामकता से सत्य की ओर

भारत में हमने शास्त्रों का बहुत सम्मान किया है जिसके कारण हमने लिखे हुए शब्दों को बहुत वरीयता दी है. आज भी अगर कोई व्यक्ति कुछ ऐसी बात कहता है जो हमारी समझ से परे है तो हम तत्काल पूछते हैं , “ कहाँ लिखा है ?” जैसे कहीं लिखा होना ही सच्चाई का प्रमाण है. और तस्वीरों के आने के बाद हमने वही वरीयता तस्वीरों को भी दी. हममे से बहुत से लोग अभी भी मानते हैं कि तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं. लेकिन आज के समय में यह दोनों सबसे अधिक सच्चाई के स्त्रोत सबसे अधिक भ्रामक स्त्रोत बन गए हैं. और जब यह दोनों स्त्रोत मिल जाते हैं तब यह हमारे मन पर और अधिक प्रभाव डालते हैं , इसीलिए किसी प्रितिष्ठित व्यक्ति की तस्वीर के साथ लिखे हुए वाक्य पर हम शीघ्र विश्वास कर लेते हैं. जैसे हमने गांधीजी की तस्वीर के साथ कई बार लिखा देखा है: “ ऍन ऑय फॉर अन ऑय मेक्स दि होल वर्ल्ड ब्लाइंड ”. ये शब्द गांधीजी ने कभी नहीं कहे लेकिन हम करोणों लोगों ने इस तस्वीर को सही माना और शेयर किया है. लिखे हुए शब्दों को सच मानने का एक कारण यह भी रहा है कि इन्टरनेट से पहले शब्दों को लिखने , उनको कागज़ पर छापने और फिर उसको लोगों तक पहुँचाने ...